ब्रेकिंग
बिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा

बिहार: सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने किया सुसाइड, मौत की खबर से 10वीं का स्टूडेंट था सदमा में

NALNDA: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के एक फैंस ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. वह सुशांत की मौत की खबर से सदमे में था. वह बार-बार कहता था कि सुशांत मर नहीं सकते हैं. यह घटना

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

NALNDA: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के एक फैंस ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. वह सुशांत की मौत की खबर से सदमे में था. वह बार-बार कहता था कि सुशांत मर नहीं सकते हैं. यह घटना नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव की है. 

सुसाइड से पहले देखी फिल्म

सुसाइड से पहले स्टूडेंट ने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी अनटोल्ड स्टोरी रात में देखा था.आज सुबह वह अपने निर्माणाधीन मकान के कमरे में गया और वहां कमरे का दरवाजा बंद कर रस्सी के सहारे फंदे से झूल गया. काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन वहां गए और दरवाजा खटखटाया  पर दरवाजा नहीं खुला तो किसी अनोहनी की आशंका से दरवाजा तोड़े तो कमरे का नजारा देख दंग रह गए. इसके बाद चीख पुकार मच गयी. घटना की जानकारी मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बिहार सदर अस्पताल लायी. थानाध्यक्ष रितु राज कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. उन्होंने बताया कि छात्र  सुशांत सिंह की मौत से डिप्रेशन में चल रहा था. 

बार-बार कहता था फांसी लगाने से मौत नहीं हो सकती

परिजनों ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की खबर के बाद वह परेशान था. बार-बार मां और पिता से कहता था कि क्या कोई फांसी लगाने से मर सकता है. यही बात वह अपने दोस्तों से भी करता था कि हमेशा मुस्कुराते रहने वाला  व्यक्ति फांसी लगा सकता है, क्या कोई फांसी लगा लेने से कोई मर जाता है इन्हीं चंद सवालों के बीच वह अकेला और तन्हा रह रहा था. 





टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता