Breakingजुर्मबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार
निगरानी अदालत ने गया जिले के अतरी के तत्कालीन थानाध्यक्ष लाल बाबू प्रसाद को रिश्वत मामले में दोषी ठहराते हुए 3 वर्ष सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी को 2006 में 6 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।











