Hindi News / bihar / begusarai-news / BIHAR NEWS : बिहार के इस जिले में BDO, CO और दारोगा समेत...

BIHAR NEWS : बिहार के इस जिले में BDO, CO और दारोगा समेत 27 लागों पर FIR, जानिए क्या है पूरी खबर

BIHAR NEWS : कुछ लोगों ने मोबाइल फोन से मारपीट का वीडियो बनाने की कोशिश की थी। लेकिन अभियुक्तों ने देख लेने पर उनके साथ मारपीट की व उनका मोबाइल भी छीन लिया।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 28, 2025, 7:59:16 AM

BIHAR NEWS

BEGUSARAI NEWS - फ़ोटो FILE PHOTO

BIHAR NEWS : बिहार में दलित समाज के लागों के घर उजाड़ने के मामले में अब बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में अब बीडीओ, सीओ और दारोगा समेत 27 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इसके बाद पुरे इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। इलाके में हर तरफ इसी खबर को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। यह पूरा मामला बेगुसराय जिले का बताया जा रहा है। 


जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय जिले में दलित समाज के लागों के घर उजाड़ने लूटपाट करने, जातिसूचक शब्द कह अपमानित करने समेत अन्य आरोप में साहेबपुरकमाल बीडीओ, सीओ, दारोगा समेत 27 पर दलित प्रताड़ना की प्राथमिकी साहेबपुरकमाल थाने में दर्ज करायी गई है। यह FIR अनुसूचित जाति-जनजाति कोर्ट के आदेश पर साहेबपुरकमाल थाने में दर्ज करायी गयी है। 


इसको लेकर प्राथमिकी में पीड़ित साहेबपुरकमाल थाना के पंचवीर गांव निवासी रामेश्वर सदा के पुत्र हरिलाल सदा ने कई लोगों को अभियुक्त बनाया है। उन्होंने जिन लोगों को इस मामले में अभियुक्त बनाया गया है उनमें- बीडीओ राजेश कुमार रंजन, सीओ सतीश कुमार, थाना के दारोगा राकेश कुमार गुप्ता, सीआई अखिलेश राम के अलावा साहेबपु रकमाल थाना के पंचवीर गांव निवासी नासीर उद्दीन का पुत्र मो. शहंशाह, मो. नईम उद्दीन का पुत्र मो. नासीर उद्दीन, मो.सयूम का पुत्र मो.चांद उर्फ भायरस, डॉ.मो.निजाम उद्दीन के पुत्र मो.गुलाब हसन, मो.डॉ.निजाम उद्दीन का पुत्र मो.इकरामूल हक उर्फ सोना समेत अन्य कई लोग शामिल हैं।


बताया जा रहा है कि, प्राथमिकी में पीड़ित हरिलाल सदा ने कहा है कि पंचवीर वार्ड-छह में 50 वर्षों से करीब 100 मुसहर परिवार रह रहे हैं। पांच जून 2023 को सभी आरोपित लाठी डंडा, खंती, ट्रैक्टर, जेसीबी लेकर टोला में आ गये। अभियुक्त नासीर उद्दीन, मो. सदाब उर्फ पिंटू चौधरी, फातमा खातून, गुलाब हसन ने गाली देते हुए बोला कि पहले ही कहते थे कि घर जमीन खाली कर भाग जाओ। नहीं भागे तो मजा चखा देते हैं। 


इधर, उसने सभी अभियुक्तों को आदेश दिया कि सभी मुसहर का घूर लूट लो व ध्वस्त कर दो। जो विरोध करे उसको जान मार दो। उसके बाद परिवादी, गवाह व अन्य लोगों के घर से सामान लूटपाट करने लगे। साथ ही घर को तोड़फोड़ करने लगे। सामानों को लूटकर ट्रैक्टर पर लादकर ले गया।