ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नायक नहीं खलनायक हैं वो....! सवाल सुनते ही अचानक फिल्मी गाना क्यों गाने लगे BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ? बिहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चुनावी तैयारियों के बीच आर्म्स स्मगलर को किया अरेस्ट, भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद बिहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चुनावी तैयारियों के बीच आर्म्स स्मगलर को किया अरेस्ट, भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद Bihar Politics: चुनावी सभा में फूट-फूट कर रो पड़ीं पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला, पति मुन्ना शुक्ला को याद कर हुईं भावुक Bihar Politics: चुनावी सभा में फूट-फूट कर रो पड़ीं पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला, पति मुन्ना शुक्ला को याद कर हुईं भावुक Bihar assembly elections 2025 : जेपी नड्डा पटना में विधानसभा चुनाव को लेकर बनाया ख़ास प्लान, चुनाव समिति को मिले नए टास्क; बढ़ जाएगी तेजस्वी की टेंशन Bihar News: छठ महापर्व के बीच बिहार में स्वाइन फ्लू का खतरा, समस्तीपुर में महिला मरीज की पुष्टि; अलर्ट जारी Election Commission : चुनाव आयोग की नई गाइडलाइन जारी, 3 घंटे में हटानी होगी झूठी AI सामग्री...; जानिए क्या है पूरा आदेश Patna News: पटना के इन घाटों पर छठ व्रतियों के अर्घ्य देने पर रोक, जानिए आखिर क्या है वजह? Bihar News: बिहार के लाखों बच्चों को मुफ्त में मिलेगी JEE और NEET की कोचिंग, मदद को आगे आया IIT कानपुर

भीषण गर्मी में मंत्री ने 500 लोगों के बीच बांटा कंबल, फेसबुक पर खुद दी इस बात की जानकारी, बोले..क्षेत्र की जनता के लिए स्पेशल कश्मीर से मंगवाए हैं

लोगों का कहना है कि मंत्री जी को कंबल देना ही था तो ठंड के समय देते। इस 40 डिग्री तापमान वाले गर्मी में कश्मीरी कंबल का क्या काम?

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 08 Apr 2025 05:23:42 PM IST

BIHAR POLITICS

गर्मी में कंबल वितरण - फ़ोटो GOOGLE

BEGUSARAI: बिहार में लू और भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऐसे में यदि कोई आपको कंबल ओढ़ने के लिए दे तो इसे क्या कहेंगे? यह बात सुनकर आप को भी हैरानी होगी लेकिन बेगूसराय में गरीबों के बीच भीषण गर्मी में कंबल का वितरण किया गया।


कंबल वितरण कोई और नहीं बल्कि बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर दी है। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के मौके पर खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता और बछवाड़ा के विधायक ने मिलकर 500 लोगों के बीच कंबल वितरण किया। जब उनसे सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि हम कंबल क्षेत्र की जनता के लिए स्पेशल कश्मीर से मंगवाए हैं. यह ऐसा कंबल है जिसे हर मौसम में ओढा जा सकता है। 


बेगूसराय की जनता के बीच कंबल बांटने के बाद बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर लिखा कि 'अंत्योदय एवं राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करने वाली दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम हुआ। बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत-दो के अहियापुर गांव में लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जय भाजपा, भारत माता की जय।


मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने अपने बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मंसूरचक प्रखंड स्थित गोविंदपुर पंचायत-दो के अहियापुर गांव में पांच सौ लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। भाजपा की स्थापना दिवस के मौके पर कश्मीरी कंबल का वितरण किया गया। जिसका एक नहीं बल्कि 10 फोटो मंत्री जी ने फेसबुक पर शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंत्री जी द्वारा कश्मीरी कंबल भीषण गर्मी के मौसम में बांटे जाने की चर्चा इलाके में खूब हो रही है. वही सोशल मीडिया पर भी इसे लोग ट्रॉल करने लगे है।


 सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स लिख रहे हैंं। जो भी मंत्री जी का कंबल बांटते फोटो देख रहा है वो हैरान रह जा रहा है. लोगों के बीच इस बात की चर्चा हो रही है क्या भला कोई गर्मी में कंबल बांटता है जी...वायरल फोटो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ दिख रही है और मंच पर सुरेन्द्र मेहता एवं भाजपा के कई स्थानीय नेता बैठे हुए हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद महिलाओं और पुरुषों के बीच खेल मंत्री कंबल बांट रहे हैं। 


इस भीषण गर्मी में कंबल वितरण किये जाने से कंबल लेने वाले भी हैरान रह गये। कहने लगे कि मंत्री जी ये क्या कर रहे है? जाड़ा में बांटते तो हम लोग ओढते भी लेकिन वो कंबल गर्मी में बांट रहे हैं. पूरे इलाके में इस बात की चर्चा हो रही है। भाजपा के कोई भी नेता या कार्यकर्ता इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।