Hindi News / bihar / begusarai-news / Bihar News: दो सगे भाइयों समेत तीन लड़कों की डूबने से मौत, दो...

Bihar News: दो सगे भाइयों समेत तीन लड़कों की डूबने से मौत, दो के शव बरामद; एक की तलाश जारी

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Mar 09, 2025, 2:56:44 PM

Bihar News

डूबने से तीन लड़कों की मौत - फ़ोटो reporter

Bihar News: Bihar News: बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से आ रही है, जहां स्नान के दौरान डूबने से तीन लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई है। तीन लड़कों में से दो सगे भाई थे जबकि एक चचेरा भाई था। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। एक ही परिवार के तीन लड़कों की मौत पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के चाक गंगा घाट की है। 


बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के तीनों लड़के गंगा नदी में नहीनो के लिए मटिहानी थाना क्षेत्र के चाक गंगा घाट पर गए थे। तीनों नदी में नहा रहे थे, तभी गहरे पानी में चले गए और डूबने से तीनों की मौत मौत हो गई। तीनों की पहचान अविनाश, सत्यम और दिलखुश के रूप में हुई है। तीनों अपनी भैंसों को नदी में नहलाने आए थे और इसी क्रम में खुद भी स्नान करने लहगे, उसी दौरान यह हादसा हुआ है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और तीनों लड़कों की तलाश शुरू की गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो शवों को गंगा से बरामद कर लिया है जबकि तीसरे लड़के की तलाश जारी है। इस घटना के बाद परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है।