Hindi News / bihar / begusarai-news / Bihar News: सांप ने डसा तो गमछे से पकड़ लिया, बोतल में बंद...

Bihar News: सांप ने डसा तो गमछे से पकड़ लिया, बोतल में बंद कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा युवक

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में सांप के डसने के बाद युवक ने उसे पकड़ लिया और अस्पताल लेकर पहुंच गया. सांप के देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 05, 2025, 1:49:53 PM

Bihar News

सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक - फ़ोटो reporter

Bihar News: बिहार के बेगूसराय सदर अस्पताल में एक अनोखा मामला सामने आया है। मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के एक युवक को सांप ने डस लिया था, लेकिन उसने साहस दिखाते हुए सांप को गमछे की मदद से पकड़ लिया और बोतल में बंद कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गया।


युवक ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था, तभी अचानक एक सांप ने उसे डस लिया। उसने बिना घबराए तुरंत सांप को पकड़ा और उसे बोतल में बंद कर लिया। जब वह बोतल में बंद सांप को लेकर अस्पताल पहुंचा तो वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।


फिलहाल युवक का इलाज जारी है और उसकी बहादुरी ने लोगों को हैरान कर दिया है हालांकि की सांप को देखकर अस्पताल में लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल हो गया। यह घटना न सिर्फ इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, बल्कि सोशल मीडिया पर तेजी से भी वायरल हो रही है।