Hindi News / bihar / bhagalpur-news / Vande Bharat Express: पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर...

Vande Bharat Express: पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, चलती ट्रेन पर बरसाए पत्थर

Vande Bharat Express: देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लगातार असामाजिक तत्व निशाना बना रहे हैं. एक बार फिर से वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना हुई है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 29, 2025, 11:22:59 AM

Vande Bharat Express

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव - फ़ोटो google

Vande Bharat Express: बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर एक बार फिर से पथराव हुआ है। पथराव की इस घटना में कोच का शीशा टूट गया हालांकि पथराव की इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। 


जानकारी के मुताबिक, घटना कटिहार-बरौनी रेलखंड के बिहपुर और खरीक रेलवे स्टेशन के बीच हुई है। उपद्रवियों ने ट्रैन की बोगी E-1 को निशाना बनाया है। पथराव की घटना में बोगी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत की बात रही कि इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई है।


इस घटना के बाद यात्रियों ने तुरंत इसकी जानकारी टीटीई को दी। जिसके बाद टीटीई ने घटना की जानकारी बिहपुर स्टेशन के आरपीएफ को दी। सूचना मिलते ही बिहपुर आरपीएफ एक्शन में आई और छानबीन शुरू कर दी। बिहपुर आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।