Hindi News / bihar / bhagalpur-news / Road Accident in Bihar: होली की खुशियां मातम में बदली, दर्दनाक सड़क हादसे...

Road Accident in Bihar: होली की खुशियां मातम में बदली, दर्दनाक सड़क हादसे में मामी-भांजे की हुई मौत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 13, 2025, 3:15:34 PM

Road Accident in Bihar

प्रतिकात्मक - फ़ोटो file

Road Accident in Bihar: बिहार के भागलपुर में एक परिवार के लिए होली की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में मामी-भांजे की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के साईं विहार कालोनी के पास की है।


मृतकों की पहचान बांका के कंझिया के देशड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय अगिया देवी और उनके भांजा 32 वर्षीय मुकेश लइया के रूप में हुई है जबकि घायलों में दो अन्य महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले मुकेश के पिता का श्राद्ध कर्म संपन्न हुआ था। परिवार के सभी लोग ऑटो पर सवार होकर गंगा स्नान करने के लिए भागलपुर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। 


इस हादसे के बाद ऑटो सवार सभी लोग ऑटो समेत कुछ दूर तक घिसटाते चले गए। हादसे में मामी और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।