1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 30, 2025, 9:00:25 PM
हरिवंश नारायण सिंह से मुलाकात - फ़ोटो google
ARRAH: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सह समाजसेवी अजय कुमार सिंह ने बुधवार को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से उनके पैतृक आवास सिताब दियारा में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर बातचीत और मंत्रणा हुई।
इस दौरान अजय सिंह ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को भी रखा। उन्होंने राज्यसभा सदस्य सह उपसभापति से मिल कर बड़हरा के महुली घाट से खवासपुर तक पक्का पुल बनाने के लिए आग्रह किया साथ है हरिवंश जी को बखोरापुर आने का भी आमंत्रण दिया।
अजय सिंह ने सभापति से कहा कि महुली और खवासपुर के बीच पक्का पुल लोगों की चिर प्रतिक्षित मांग है। इस रास्ते पर फिलहाल पीपा पुल है जो केवल साल के कुछ ही महीने रहता है। अगर पक्का पुल बनेगा तो इसका सीधा लाभ यूपी बिहार दोनों प्रदेश के लोगों को होगा। उपसभापति ने इस मांग पर जल्द ही करवाई करने की बात कही।
