1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 01, 2025, 9:38:46 AM
- फ़ोटो GOOGLE
Bihar Mausam Update: बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. आज सुबह से पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में वर्षा हुई है. आपदा प्रबंधन विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. ताजा अलर्ट के अुसार आपदा प्रबंधन विभाग ने तीन जिलों के लिए दोपहर तक के लिए चेतावनी जारी किया है.
आपदा प्रबंधन विभाग के ताजा अलर्ट में कहा गया है कि भोजपुर जिले में 12 बजकर 8 मिनट के बीच मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा के साथ मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है. इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है.
वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग ने शेखपुरा और लखीसराय जिले के लिए भी अलर्ट जारी किया है. मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा के साथ मध्यम से भारी वर्षा को लेकर Red Alert की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील . यह अलर्ट दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक के लिए है.