1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 28, 2025, 4:29:48 PM
3 दिवसीय सनातन जोड़ो यात्रा की शुरुआत - फ़ोटो SOCIAL MEDIA
BUXAR: विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे की उपस्थिति में बक्सर की पावन धरती से आज 28 अगस्त से 3 दिवसीय “सनातन जोड़ो यात्रा” का शुभारंभ हुआ। इस यात्रा की तैयारियाँ कई दिनों से चल रही थी। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों में भी इसे लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि आज जहाँ तमाम राजनीतिक दल अपने नैतिक कर्तव्यों को भूलकर केवल राजनीतिक यात्राओं में व्यस्त हैं, वहीं सनातन पर हो रहे निरंतर प्रहारों और समाज में फैल रही विभाजनकारी प्रवृत्तियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। बिहार में हिन्दू बहनों के सामूहिक धर्मांतरण की घटनाएँ किसी भी सनातनी के लिए गहरी चिंता का विषय हैं, लेकिन राजनीतिक दल इन मुद्दों से विमुख होकर कभी धर्म, कभी जाति और कभी वोट के आधार पर समाज को बाँटने में लगे हैं।
विश्वामित्र सेना द्वारा आयोजित “सनातन जोड़ो यात्रा” न केवल इन राजनीतिक दलों के लिए एक आईना है, बल्कि समाज के हर वर्ग को यह सोचने पर विवश करती है कि असली मुद्दा क्या है। यह यात्रा संदेश देती है कि सनातन धर्म की रक्षा आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है।
यात्रा को लेकर राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि सनातन जोड़ो यात्रा पूरे भारतवर्ष के सनातन समाज की आवाज़ है। यह यात्रा उन शक्तियों के विरुद्ध एक संकल्प है जो समाज को तोड़ने का काम कर रही हैं। मेरी सबसे अपील है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी के बहकावे में आकर अब जाति या वोट के आधार पर कोई न बँटें। हमें याद रखना होगा कि हम सनातनी हैं, हम एक हैं और हमारी लड़ाई भी एक है..सनातन की रक्षा की लड़ाई।”
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...