1st Bihar Published by: Dheeraj Kumar Updated May 31, 2025, 1:09:43 PM
सड़क हादसे में दो की मौत - फ़ोटो reporter
Bihar News: जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र के केनुई और रामसागर गांव के बीच शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे एक अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भुल्लो गांव लेबर का काम करने जा रहे थे। मृतकों में डुमरकोला गांव के बनारसी और खरुई बरियारपुर के गंगा यादव शामिल हैं। घायल युवक मसूदन कोड़ा है। हादसे के बाद लछुआड़ पुलिस तीनों को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची।
डॉक्टरों ने बनारसी और गंगा यादव को मृत घोषित कर दिया। मसूदन कोड़ा की हालत गंभीर देख उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।