1st Bihar Published by: Niraj Kumar Updated May 12, 2025, 11:48:32 AM
बिहार न्यूज - फ़ोटो GOOGLE
Road Accident: बिहार के जमुई जिले में एक दर्दनाक हादसा हां है, जिसमें दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर है। यह घटना जमुई-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर बिशनपुर स्कूल के समीप सोमवार की सुबह करीब 5 की है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया, जो दोस्त की बारात से लौट रहे थे। इस हादसा से में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतकों की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड के बसमता गांव निवासी रोहित यादव के 18 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार और उसके चचेरे भाई आयुष उर्फ गोलू कुमार के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल प्रिंस कुमार, जो आयुष का बड़ा भाई है, को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।
घटना के संबंध में मृतक सौरभ के चाचा ने बताया, कि सभी बच्चे हमारे गांव के ही थे। सौरभ, आयुष और प्रिंस अपने करीबी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को बरहट प्रखंड के बरियारपुर गांव गए थे। समारोह समाप्त होने के बाद तीनों सुबह करीब 5 बजे एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बिशनपुर स्कूल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। सौरभ और आयुष की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने आगे कहा कि सौरभ घर का सबसे छोटा बेटा था और पढ़ाई में भी अच्छा था। हम अभी तक इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं। प्रशासन से मांग है कि दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा मिले। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।