1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Apr 13, 2025, 7:41:54 PM
कुख्यात गिरफ्तार - फ़ोटो GOOGLE
JAMUI: जमुई पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल 50 हजार रूपये के इनामी कुख्यात अपराधी पंकज यादव को गिरफ्तार किया गया है। लक्ष्मीपुर और खड़गपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। वह पिछले कई महीनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। लेकिन आज उसे पुलिस ने आखिरकार उसके घर से ही धर दबोचा। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।
लक्ष्मीपुर थाने की टीम ने मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र के राम बिहारी गांव में छापेमारी कर 50 हजार रूपये का ईनामी कुख्यात अपराधी पंकज यादव को गिरफ्तार किया है। जमुई में वह टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल हैं। पंकज यादव पर जमुई के लक्ष्मीपुर और मुंगेर के खड़गपुर में आपराधिक मामला दर्ज है। जिसमें वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
तभी जमुई पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि 50 हजार का ईनामी अपराधी पंकज यादव अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही जमुई पुलिस ने मुंगेर जिले के खड़गपुर थाने की पुलिस की मदद से छापेमारी की और पंकज यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया। खड़गपुर और लक्ष्मीपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल गिरफ्तार कुख्यात अपराधी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.