Hindi News / bihar / kaimur-news / Bihar Mausam Update: बिहार के इन छह जिलों में शाम तक आंधी-पानी-वज्रपात की...

Bihar Mausam Update: बिहार के इन छह जिलों में शाम तक आंधी-पानी-वज्रपात की चेतावनी, कौन-कौन जिले हैं शामिल जानें....

Bihar Mausam Update:बिहार के छह जिले कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर, अरवल और जहानाबाद लिए मौसम विभाग ने वज्रपात, मेघ गर्जन और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शाम तक घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 07, 2025, 2:55:00 PM

Bihar Mausam Update,बिहार मौसम अपडेट, Bihar Weather Alert, ऑरेंज अलर्ट बिहार, भारी बारिश बिहार, वज्रपात चेतावनी बिहार, बिहार के जिलों में बारिश

- फ़ोटो Google

Bihar Mausam Update: बिहार के छह जिलों के लिए बार फिर से मौसम का अलर्ट जारी किया गया है. आपदा प्रबंधन विभाग ने छह जिलों में शाम पांच बजे तक के लिए अलर्ट जारी किया है. आपदा प्रबंधन विभाग ने मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा  के साथ मध्‍यम से भारी वर्षा को लेकर Orange Alert की चेतावनी जारी किया है. 

आपदा प्रबंधन विभाग ने कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद जिला के लिए चार बजकर 23 मिनट तक के लिए अलर्ट जारी किया है. लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है. 

वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग ने एक और अलर्ट जारी किया है. जिसमें मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा  के साथ मध्‍यम से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है. ये जिले हैं भोजपुर, अरवल एवं जहानाबाद. इन तीन जिलों में शाम 5 बजकर 30 मिनट तक के लिए अलर्ट किया गया है. लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है.