1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 18, 2025, 6:02:09 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो file
Bihar News: कटिहार में एक दर्जनाक हादसे में एक शिक्षिका और उसके 6 महीने ने नवजात बच्चे की मौत हो गई जबकि पांच अन्य शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायल शिक्षकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना एनएच 81 पर कटिहार-प्राणपुर के बीच स्थित कुशियारी गांव के पास की है।
मृतकों की पहचान बांका की रहने वाली शिक्षिका डिंपल कुमार और उसके 6 महीने के बेटे के रूप में हुई है। शिक्षिका उत्क्रमित मध्य विद्यालय केवाला में पदस्थापित थी। हादसे में घायल पांच अन्य शिक्षकों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि प्राणपुर की तरफ जा रही ऑटो में हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मां-बेटे की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।