'क्या झूठ बोलकर बॉस से छुट्टी लेना पाप है?' इस सवाल का प्रेमानंद महाराज ने दिया बड़ा ही रोचक जवाब BHOJPUR: वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ने रचा इतिहास, 124 छात्रों का सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) पद पर चयन राघोपुर की जनता से प्रशांत किशोर ने कह दी बड़ी बात, बोले..हम यहां से चुनाव लड़ें या न लड़ें, कल से आपके जीवन में बदलाव आना शुरू हो जाएगा Crime News: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, दो बेटों-दो बेटियों के साथ महिला ने दी जान Crime News: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, दो बेटों-दो बेटियों के साथ महिला ने दी जान Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई Bihar Election 2025: NDA की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए संजय झा, NDA में सीट शेयरिंग पर क्या बोले? Bihar Election 2025: NDA की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए संजय झा, NDA में सीट शेयरिंग पर क्या बोले? Bihar News: बिहार में पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 01 May 2025 07:14:13 PM IST
शादी के 10 साल बाद दहेज की मांग - फ़ोटो google
MADHUBANI: दहेज लोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं, इसके बावजूद दहेज दानव अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मधुबनी जिले का है जहां घोघरडीहा थाना क्षेत्र के हटनी में एक विवाहिता की पीट-पीटकर ससुरालवालों ने जान ले ली। फिर शव को आम के बगीचे में जलाने चले गये। तभी इस बात की खबर मिलते ही मृतका के मायके वाले वहां पहुंच गये। जिसे देखते ही ससुराल वाले चिता पर शव छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गये।
मृतका की पहचान रणजीत साह की पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि संगीता देवी को दो बच्चे हैं। एक 6 साल का है तो दूसरा 8 साल का है। शादी के दस साल बाद भी ससुरालवाले दो लाख रूपये दहेज की मांग कर रहे थे। कह रहे थे कि दो लाख बाप के घर से नहीं लाई तो जान से मार डालेंगे। इस बात की सूचना पीड़िता ने फोन पर अपने मायके वालों को दी। बताया कि सास,ससुर, भैसुर व ससुराल के अन्य सदस्य आए दिन और दहेज की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर वो अक्सर मेरी पिटाई करते रहते हैं।
ससुरालवाले मुझे शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे हैं। अब वो कह रहे हैं कि दो लाख रूपया नहीं मंगवाई तो जान से मार डालेंगे। संगीता की बातें सुनने के बाद उसके पिता और भाई उसके घर के लिए निकल पड़े। लेकिन जब तक वो बेटी के घर पहुंचते तबतक उसकी जान चली गयी। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुरालवालों ने ऐसा पीटा की जान चली गयी। ससुरालवालों ने उनकी बेटी की निर्मम हत्या कर दी और शव को जलाने के लिए आम के बगीचे में ले गये।
जब ससुरालवाले शव को जला रहे थे, तभी मायके वाले वहां पहुंच गये। जिन्हे देखते ही सभी ससुरालवाले मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मायकेवालों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घोघरडीहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के बाद पुलिस मृतका के ससुरालवालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा है, परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं. उन्होंने पुलिस से कहा कि उनकी बेटी के हत्यारों को फांसी मिलनी चाहिए।