Hindi News / bihar / munger-news / टिट्टू धमाका गैंग के 3 सदस्यों को मुंगेर पुलिस ने दबोचा, लखीसराय से...

टिट्टू धमाका गैंग के 3 सदस्यों को मुंगेर पुलिस ने दबोचा, लखीसराय से आए थे हथियार खरीदने

मुंगेर पुलिस ने लखीसराय के कुख्यात टिट्टू धमाका गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी हथियार खरीदने मुंगेर आए थे। उनके पास से पिस्टल और दो मैगजीन बरामद हुई हैं। पुलिस अब पूरे गैंग के नेटवर्क को खंगाल रही है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 28, 2025, 10:22:05 PM

Bihar

पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फ़ोटो SOCIAL MEDIA

MUNGER: बिहार के लखीसराय जिले का कुख्यात टिट्टू धमाका गैंग के तीन बदमाशों को मुंगेर पुलिस ने दबोचा है। ये लोग मुंगेर में हथियार खरीदने के लिए आए हुए थे। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल और दो मैगजीन बरामद किया है। तीनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे सिंडिकेट को पकड़ने में जुट गई है। इनकी निशानदेही पर छापेमारी कर गिरोह के सदस्यों को दबोचा जाएगा।


मुंगेर जिला अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के पास से पुलिस के द्वारा तीन अपराधियों को किस अपराध की योजना बनाते गिरफ्तार किया । जिसके पास से पुलिस ने एक हथियार भी बरामद किया।  जब उन तीन अपराधी की पहचान की गई तो मुंगेर पुलिस भी उस समय चौक गई जब पता चला कि ये तीन अपराधी लखीसराय जिला के कुख्यात अपराधकर्मी टिट्टू धमाका गैंग के सक्रिय सदस्य मुनचुन धमाका , शिवम् कुमार और मुकुल आनन्द है। 


 मुंगेर एसपी ने बताया कि ये तीनों मुंगेर हथियार खरीदने आए थे । और हथियार खरीद कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देते। पुलिस को देख ये सभी भागने लगे तो पुलिस कर्मियों ने खेत में खदेड़ कर पकड़ा ।  साथ हीं बताया कि ये सभी कुख्यात अपराधी टिट्टू गैंग से ताल्लुकात रखते है।  हालांकि गैंग के मुख्य सरगना जेल में बंद है। पर उसके गुर्गे बाहर दहशत फैलाने का काम कर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते है । साथ ही बताया कि इन सभी पे पूर्व के भी कई हत्या , रंगदारी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज है । इनकी गिरफ्तारी से लखीसराय सहित मुंगेर में अपराधिक गतिविधि को नियंत्रण करने में मदद मिलेगी।  इस छापेमारी दल में शामिल सभी पुलिस कर्मियों और जिला आसूचना इकाई को सम्मानित किया जाएगा ।

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट