ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

Bihar News: जूस में नशा देकर वारदात: ई-रिक्शा चालक को बेहोश कर बदमाशों ने लूटा, सड़क किनारे फेंका

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक को निशाना बनाकर लूट की घटना सामने आई। अपराधियों ने चालक को बेहोश कर उसकी ई-रिक्शा और नकदी लूट ली, जिससे इलाके में लोगों में भय का माहौल बन गया।

Bihar News: जूस में नशा देकर वारदात: ई-रिक्शा चालक को बेहोश कर बदमाशों ने लूटा, सड़क किनारे फेंका
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने एक बार फिर शातिराना अंदाज में लूट की घटना को अंजाम दिया है। अहियापुर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक को नशीला पदार्थ मिलाकर गन्ने का जूस पिलाया गया और फिर उसे बेहोश कर उसकी मेहनत की कमाई व वाहन लूट लिया गया।

जानकारी के अनुसार, अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी ई-रिक्शा चालक विजय कुमार राय रोज की तरह सवारी लेकर निकले थे। इसी दौरान गरहां इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनसे ई-रिक्शा किराए पर लिया। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद बदमाशों ने अपनी असली साजिश को अंजाम देना शुरू किया।


रास्ते में बदमाशों ने चालक को विश्वास में लेकर गन्ने का जूस पिलाया, जिसमें पहले से ही नशीला पदार्थ मिलाया गया था। जूस पीते ही विजय कुमार राय की हालत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में वह बेहोश हो गए। इसके बाद बदमाशों ने मौके का फायदा उठाते हुए उनकी ई-रिक्शा, करीब 5500 रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया।


वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने चालक को जीरोमाइल इलाके में सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। काफी देर बाद जब स्थानीय लोगों की नजर बेहोश पड़े विजय पर पड़ी, तब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


होश में आने के बाद विजय कुमार राय ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित के बयान के आधार पर अहियापुर थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।


इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि अपराधी किस तरह आम लोगों को निशाना बनाकर नई-नई तरकीबों से वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें