Hindi News / bihar / muzaffarpur-news / BIHAR NEWS: थानेदार पर जीजा-साले की पिटाई का आरोप, पूर्व मंत्री ने पुलिस...

BIHAR NEWS: थानेदार पर जीजा-साले की पिटाई का आरोप, पूर्व मंत्री ने पुलिस कप्तान से की जांच की मांग

पीड़ित ने बताया कि उनके साले अमन को पानापुर करियात थाने की पुलिस ने पकड़ा था। जब वो यह पूछने गया कि उसे किस जुर्म में पकड़ा है इस पर थानेदार साहब भड़क गए और साले के साथ-साथ उनकी भी थाने में जमकर पिटाई कर दी।

1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Mar 13, 2025, 6:50:43 PM

BIHAR POLICE

थानेदार पर कार्रवाई की मांग - फ़ोटो GOOGLE

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक थानेदार पर पिटाई किये जाने का आरोप एक पीड़ित ने लगाया है। कांटी के पानापुर करियात थाने के थानेदार के खिलाफ पीड़ित ने मुजफ्फरपुर एसएसपी से लिखित शिकायत की है। वही बीजेपी नेता व पूर्व मंत्री ई.अजीत कुमार ने भी इस घटना की जानकारी सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी को दी और दोषी थानाध्यक्ष पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। 


मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बालिलावारा गोविंद गांव के रहने वाले रोशन प्रताप सिंह ने थानेदार पर पिटाई किये जाने का आरोप लगाया। कहा कि  उनके साले अमन को पानापुर करियात थाने की पुलिस ने पकड़ा था। जब वो यह पूछने गये कि उसे किस जुर्म में पकड़ा गया है इस पर थानेदार साहब भड़क गए और साले के साथ-साथ उनकी भी थाने में जमकर पिटाई कर दी।


पानापुर करियात थाना के थानेदार ने साले को छोड़ने के लिए पैसे की मांग कर दी। जब वो पैसे देने से मना किया तब दोनों की बेरहमी पूर्वक पिटाई कर दी गयी। इस बात की जानकारी जब पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता ई.अजीत कुमार को हुई तब उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी से की। कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जाए और दोषी थानेदार पर त्वरित कार्रवाई की जाए।


पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि पुलिस के इस कारनामे से सरकार और पुलिस प्रशासन की छवि धूमिल हुई है। घायल जीजा-साले को कांटी स्थित सरकारी अस्पताल और एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से दोषी थानाध्यक्ष पर कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि जिले के पुलिस कप्तान इस मामले पर क्या कार्रवाई करते हैं?