Hindi News / bihar / nalanda / Bihar News : राजगीर से ऋषिकेश और कटरा के लिए सीधी ट्रेन सेवा,...

Bihar News : राजगीर से ऋषिकेश और कटरा के लिए सीधी ट्रेन सेवा, जानिए टाइमिंग और रूट

राजगीर से ऋषिकेश और वैष्णो देवी कटरा के लिए सीधी ट्रेन सेवाएं शुरू हो रही हैं। पहली ट्रेन राजगीर से 7 अप्रैल को योग नगरी ऋषिकेश के लिए चलेगी वहीं 10 अप्रैल से कटरा के लिए ट्रेन शुरू होगी। ट्रेनें पटना जंक्शन डीडीयू और अन्य स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 10, 2025, 8:21:56 AM

Bihar News

Bihar News - फ़ोटो file photo

Bihar News : बिहार के नालंदा जिले के लोगों के लिए यह काफी काम की खबर है। अब राजगीर से ऋषिकेश और वैष्णो देवी कटरा के लिए सीधी ट्रेन सेवाएं शुरू हो रही हैं। पहली ट्रेन राजगीर से 7 अप्रैल को योग नगरी ऋषिकेश के लिए चलेगी वहीं 10 अप्रैल से कटरा के लिए ट्रेन शुरू होगी। यह ट्रेनें पटना जंक्शन डीडीयू और अन्य स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।


जानकारी के मुताबिक, जम्मू-श्रीनगर के बीच चेनाब महासेतु के बनते ही कटरा-श्रीनगर रेललाइन के शुरू होने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी दौरान राजगीर से ऋषिकेष व श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन के लिए सीधी ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। योग नगरी ऋषिकेष के लिए चलने वाली पहली ट्रेन शुक्रवार को ही राजगीर से चलेगी और पटना जंक्शन होते हुए वाया डीडीयू लखनऊ होकर योग नगरी ऋषिकेश जाएगी। 


इसी तरह सोमवार से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए भी नई ट्रेन राजगीर से पटना जंक्शन होते हुए डीडीयू होकर कटरा तक जाएगी। 03223 राजगीर योनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस शुक्रवार को राजगीर से सुबह 6.05 बजे चलकर नालंदा, पावापुरी, बिहारशरीफ, हरनौत, बख्तियारपुर, होते हुए 9.20 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।


इसके अलावा पटना से 9.30 बजे चलकर दानापुर, आरा, बक्सर होते हुए 13 बजे डीडीयू पहुंचेगी। वाराणसी अयोध्या होते हुए दूसरे दिन सुबह 8.30 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। उसी दिन शाम को छह बजे ऋषिकेश से प्रस्थान कर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए 17.10 बजे पटना जंक्शन एवं 21 बजे राजगीर पहुंचेगी।


इसी तरह 03221 राजगीर माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस सोमवार को 14 बजे राजगीर से प्रस्थान कर नालंदा, पावापुरी, बिहार शरीफ, हरनौत होते हुए 16.20 बजे पटना जंक्शन व 20 बजे डीडीयू होते हुए दूसरे दिन माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। इधर, इस संबंध में दानापुर मंडल के एडीआरएम आधार राज ने बताया कि नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार के अनुरोध पर राजगीर से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए तथा राजगीर से ही योगनगरी ऋषिकेश के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।