1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 13, 2025, 3:21:41 PM
बिहार में रफ्तार का कहर - फ़ोटो google
Bihar News: बिहार के नालंदा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 6 बाराती बुरी तरह से घायल हो गए। तीन लोगों की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बिंद और सारे थाना क्षेत्र में सोमवार की रात यह घटना हुई है।
पहली घटना बिंद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो लड़कों को रौंद डाला। हादसे में अवधेश कुमार और पुजारी कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों आपस में चाचा-भतीजा थे। दोनों अमावा गांव से भथियार एक बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं दूसरी घटना सारे थाना क्षेत्र के बेनार गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बारातियों के झुंड को रौंद डाला। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन बाराती बुरी तरह से घायल हो गए। मृतक की पहचान कुसो बिंद के रूप में हुई है। बाराती पानी पीने के लिए गाड़ी से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने उन्हें रौंद डाला।