Hindi News / bihar / nawada-news / Bihar News: फिर सामने आई JDU नेता की गुंडई, बीच सड़क पर बेरहमी...

Bihar News: फिर सामने आई JDU नेता की गुंडई, बीच सड़क पर बेरहमी से की युवक की पिटाई; पहले भी CO के ड्राइवर को नंगा कर पीटा था

Bihar News: नवादा में एक बार फिर जेडीयू नेता की गुंडागर्दी सामने आई है. जेडीयू नेता ने झारखंड से परीक्षा देने नवादा आए युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी. इतना ही नहीं जेडीयू नेता ने युवक का मोबाइल भी छीन लिया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 25, 2025, 3:03:14 PM

Bihar News

जेडीयू नेता की दबंगई देखिए - फ़ोटो reporter

Bihar News: बिहार के नवादा में एक बार फिर जेडीयू नेता अजय सिंह की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। झारखंड से परीक्षा देने बिहार आए एक युवक के साथ न्यू एरिया मोहल्ले में जमकर मारपीट की गई। नेता ने युवक को लहूलुहान कर दिया और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया।


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अजय सिंह युवकों की पिटाई कर रहे हैं। पीड़ित युवक ने बताया कि वह जा रहा था, तभी उसे रोका गया। जब वह रुका तो उसके चेहरे पर डंडे से वार किया गया। इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की गई।


यह पहली बार नहीं है जब अजय सिंह का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है। 23 जुलाई 2023 को भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने अंचल अधिकारी के ड्राइवर को नंगा कर दिया था। उस समय भी लोगों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की थी।


भाजपा ने पहले इसे जंगल राज का नाम दिया था। अब जब भाजपा और जेडीयू साथ हैं, तो सवाल उठ रहे हैं कि अब वह इसे क्या नाम देगी। झारखंड से आए युवक की पिटाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या झारखंड से आने वाले हर व्यक्ति के साथ ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा।