1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 12, 2025, 4:29:18 PM
जाम से मिलेगी मुक्ति - फ़ोटो GOOGLE
Bypass Road Construction in Nawada: नवादा में जाम की समस्या से लोग परेशान रहते हैं। वारसलीगंज से नवादा होकर यदि किसी को जाना होता है तब नवादा बाजार में घंटों जाम में फंसना पड़ जाता है। कई घंटों तक गाड़ियां सड़कों पर रेंगते रहती है। लोगों की इस समस्या को देखते हुए अब सरकार नवादा में बाइपास का निर्माण करने जा रही है।
हिसुआ-नवादा-जमुई स्टेट हाईवे पर बाइपास बनने के बाद अब लोगों को नवादा बाजार जाना नहीं पड़ेगा। हिसुआ जाने वाले सीधे बाईपास के रास्ते जमुई, लखीसराय, शेखपुरा जा सकेंगे। इससे मगध से अंग क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
बता दें कि बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। एक जिले को दूसरे जिसे से जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। मगध को अंग क्षेत्र से जोड़ने के लिए बाईपास का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही आरओबी का भी निर्माण होगा। इस बाइपास से यात्रा करना लोगों के लिए आसान होगा उन्हें जाम में घंटों जुझना नहीं पड़ेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने प्रगति यात्रा के दौरान इसकी घोषणा की है। अब नवादा बाईपास सड़क का निर्माण निर्माण हिसुआ-नवादा-जमुई स्टेट हाईवे पर कराया जाएगा। नवादा में स्टेट हाईवे 08 पर बाईपास बनाने की घोषणा सीएम नीतीश ने की है। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा जिले को एक बड़ी सौगात दी है।