1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated May 09, 2025, 9:13:51 PM
जंगल में लगी आग - फ़ोटो reporter
Bihar News: बगहा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के जंगलों में अचानक भीषण आग लग गई है। आग की लपटें वाल्मीकि बिहार होटल के पास के जंगल क्षेत्र से उठती देखी गईं, जिससे इलाके में धुएं का घना गुबार छा गया और स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। साथ ही यह जांच भी शुरू कर दी गई है कि जंगल में आग कैसे लगी। दमकल विभाग की मदद से आग बुझाने के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं।
गर्मी के मौसम में इस प्रकार की घटनाएं जैव विविधता और वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा बन जाती हैं। अधिकारियों को आशंका है कि इस आग से वन्य जीवों और पर्यावरण को बड़ा नुकसान हो सकता है।