1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 19, 2025, 9:03:31 PM
शिक्षकों का तबादला - फ़ोटो google
PATNA: शिक्षकों के तबादले से जुड़ी खबर पटना से आ रही है। 26 हजार 665 शिक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। ट्रांसफर की पहली लिस्ट में कुल 6 कैटेगरी के शिक्षक का तबादला हुआ है। ई-शिक्षा कोष पर शिक्षक लिस्ट देख सकते हैं। अब अपने घर पर शिक्षक नौकरी कर सकेंगे। सभी ट्रांसफर प्रक्रिया कल रात तक पूरी कर ली जाएगी। 23 जून से नए स्कूल में शिक्षक ड्यूटी ज्वाइन करेंगे।
बता दें कि कल 20 जून को दूसरी लिस्ट ई-शिक्षा कोष पर अपलोड की जाएगी। कल क्लास एक से 5 तक की लिस्ट जारी होगी। सब कैटेगरी की एक साथ लिस्ट जारी की जाएगी। वही 21 जून को क्लास 5 से ऊपर की लिस्ट जारी होगी। तीन चरणों में तबादले की लिस्ट जारी की जा रही है। बता दें कुल एक लाख 30 हजार शिक्षकों का आवेदन ट्रांसफर के लिए विभाग को मिले हैं।
करीब 11 हजार शिक्षकों ने अपना आवेदन वापस भी ले लिया था। आज 26 हजार 665 शिक्षकों के तबादले की पहली लिस्ट शिक्षा विभाग ने आज जारी कर दी है। अब शिक्षक अपने घर के पास बच्चों को पढ़ा सकेंगे। शिक्षकों की समस्या को विभाग ने दूर करने का काम किया है। शिक्षक लगातार ई-शिक्षा कोष पर तबादले की लिस्ट चेक कर रहे हैं। जिन शिक्षकों का लिस्ट में नाम आया है, उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है।
