1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 06, 2025, 8:25:20 PM
परिजनों में मचा कोहराम - फ़ोटो google
PATNA: बिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक मदद देने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
बता दें कि 5 मई की देर शाम को पटना, गया और अरवल में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हुई थी। इस दौरान पटना जिले में 03, गया में 01 और अरवल में 01 व्यक्ति की मौत ठनका गिरने से हो गयी। वज्रपात की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने आज ही मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।