1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 20, 2025, 6:36:40 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो google
Bihar School News: बिहार में गर्मी की छुट्टी के बाद सभी सरकारी स्कूल आगामी 23 जून से खुल जाएंगे। स्कूलों में गर्मी की छुट्टी से पहले शिक्षा विभाग जो टाइम टेबल जारी किया था, अब उसमें कुछ बदलाव कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों के लिए नया टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। आगामी 23 जून से सभी स्कूल बदले हुए टाइम टेबल पर संचालित किए जाएंगे।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि 23 जून से राज्य के सभी प्रारंभिक, माद्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों का संचालन सुबह 9:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक किया जाएगा। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी नए टाइम टेबल के मुताबिक, सभी स्कूल अब सुबह साढ़े 9 बजे खुल जाएंगे और शाम चार बजे तक संचालित किए जाएंगे।
शिक्षा विभाग का नया टाइम टेबल
9.30 Α.Μ- विद्यालय शुरू होने का समय
9.30 Α.Μ-10.00 Α.Μ- प्रार्थना आदि
10.00 Α.Μ-10.40 Α.Μ- पहली घंटी
10.40 Α.Μ-11.20 Α.Μ- दूसरी घंटी
11.20 Α.Μ-12.00 P.M- तीसरी घंटी
12.00 Ρ.Μ-12.40 P.M- (MDM एवं मध्यांतर)
12.40 Ρ.Μ-1.20 P.M- चौथी घंटी
1.20 P.M-2.00 P.M- पांचवी घंटी
2.00 P.M-2.40 Ρ.Μ- छठवी घंटी
2.40 P.M-3.20 P.M- सातवी घंटी
3.20 P.M-4.00 P.M- आठवी घंटी
4.00 P.M- छुट्टी