1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 23, 2025, 9:32:28 PM
मुरली प्रसाद सिंह बने BPSC के सदस्य - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: पटना से बड़ी खबर आ रही है, बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी के PS रहे अफसर को BPSC का मेंबर बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने 23 सितंबर 2025 को अधिसूचना जारी की है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुरली प्रसाद सिंह को बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। इनकी कार्यावधि पदभार ग्रहण की तिथि से 6 साल या 62 साल की उम्र सीमा में से जो भी पहले हो, तक होगी।
