1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 30, 2025, 9:01:24 AM
BIHAR TEACHER NEWS - फ़ोटो FILE PHOTO
BIHAR TEACHER NEWS : बिहार में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए अलग-अलग प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर विभाग की तरफ से नई-नई तरकीब भी लाई जा रही है। इसे करेंगे अब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने एक और नया आदेश दिया किया है। तो यह जानते हैं कि आदेश क्या है और इसका अनुपालन कैसे करना है ?
जानकारी के मुताबिक, अब स्थानीय राजनीति में शामिल होने वाले शिक्षक नपेंगे। साथ ही हाजिरी बनाकर स्कूल से गायब होने वाले शिक्षकों पर भी कार्रवाई होगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि, ऐसे शिक्षकों को चिह्नित कर निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई करें।
वहीँ, डीईओ को भेजे गए पत्र में कहा गया कि शिक्षा विभाग ने 28 अप्रैल को गोपनीय सूचना के आधार पर कुछ विद्यालयों का निरीक्षण कराया। शिकायत थी कि कुछ शिक्षक जो विद्यालय के निकट रहते हैं, वे स्कूल में उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय छोड़ कर चले जाते हैं।
इधर, कुछ शिक्षकों के स्थानीय राजनीति में शामिल की भी शिकायत मिली थी। स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई शिक्षक उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय से लापता होते हैं तो यह शिक्षा विभाग के प्रति धोखाधड़ी का मामला बनता है। कुछ विद्यालयों में स्थानीय शिक्षक वहां की राजनीति में भी लिप्त पाए गए हैं। डीईओ से ऐसे शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई करने को कहा है।