Hindi News / bihar / patna-news / PATNA: 500 ग्राम गांजा के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार, धंधेबाजों के बीच मचा हड़कंप

PATNA: 500 ग्राम गांजा के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार, धंधेबाजों के बीच मचा हड़कंप

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 12, 2025, 10:57:30 PM

bihar

गांजा तस्कर गिरफ्तार - फ़ोटो google

PATNA: बिहार में 9 साल से पूरी तरह से शराबबंदी लागू है। बिहार में खुल्लेआम ना तो कोई शराब बेच सकता है और ना ही शराब का सेवन कर सकता है। ऐसा करने पर जुर्माना और सजा का प्रावधान है। हालांकि कुछ लोग चोरी छिपे यह काम कर रहे हैं, और आए दिन पकड़े भी जा रहे हैं। बिहार में जब से शराब बंद हुआ है तब से लोग सूखा नशा करने के आदि हो गये हैं।


 गांजा, अफीम, स्मैक, ड्रग्स, सुलेशन, व्हाइटर, नशीली दवाएं, इंजेक्शन तक का इस्तेमाल नशे के रूप में कर रहे हैं। पटना के बिहटा में नशे के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गांजा कारोबारी बाप-बेटे को पुलिस ने दबोचा है। इन दोनों की गिरफ्तारी पैनाल मोहम्मदपुर गांव के बाजार से हुई है। इनकी पहचान रविंद्र शर्मा और उनके बेटे अमित शर्मा के रूप में हुई है। 


ये बाप-बेटे मोहम्मदपुर बाजार स्थित एक गुमटी में अवैध रूप से गांजा बेचा करते थे। पुलिस ने छापेमारी कर दोनों बाप-बेटे को गिरफ्तार किया और इनके पास से 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इन दोनों को थाने पर ले जाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। गांजा कारोबारी बाप-बेटे की गिरफ्तारी से अन्य तस्करों और धंधेबाजों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।