Hindi News / bihar / patna-news / लालू ने शुरू किया सिंबल बांटना, भाई वीरेंद्र सहित इन प्रत्याशियों को मिला...

लालू ने शुरू किया सिंबल बांटना, भाई वीरेंद्र सहित इन प्रत्याशियों को मिला आरजेडी का टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव ने पार्टी प्रत्याशियों को सिंबल बांटना शुरू कर दिया है। मटिहानी से बोगो सिंह, मनेर से भाई वीरेंद्र समेत कई नेताओं को आरजेडी का चुनाव चिन्ह दिया गया।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 13, 2025, 9:05:33 PM

बिहार

मिल गया टिकट - फ़ोटो REPORTER

PATNA:  महागठबंधन में अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। उधर राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव नेताओं को पार्टी का सिंबल बांट रहे हैं। दस सर्कुलर स्थित राबड़ी आवास पहुंचे राजद नेताओं को लालू ने सिंबल बांटा। 


लालू ने मटिहानी से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए बोगो सिंह को सिंबल दिया है। वही मनेर से भाई वीरेंद्र, संदेश से दीपू सिंह, परबत्ता से डॉ. संजीव को भी टिकट दिया। भाई वीरेंद्र ने कहा कि सिंबल तो हम कल ही ले गये। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। सबलोग तेजस्वी यादव पर आंख लगाकर बैठे हैं।


मटिहानी से टिकट मिलने के बाद बोगो सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय के योद्धा आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी का आशीर्वाद बोगो को प्राप्त हुआ है। हमारे शरीर में जो सामर्थ है उस सामर्थ से तेजस्वी जी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएंगे। राजद का सिंबल मिलने पर समर्थकों ने बोगो सिंह को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।