1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 08, 2025, 8:17:36 PM
एनडीए पर निशाना - फ़ोटो google
PATNA: बिहार में 20 साल से डबल इंजन की सरकार है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार की एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला है। लालू ने कहा कि यह बर्बादी का 20 साल है। बिहार का बंटाधार है..यहां जब तक डबल इंजन सरकार है। उन्होंने कहा कि इंजन (कुर्सी) संभालो और डिब्बा (जनता) जाने दो।
लालू ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश सरकार को घेरा। सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उन्होंने एनडीए सरकार पर तीखा हमला करते हुए लिखा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और मदमस्त अफ़सरशाही और बेहोश सरकार है..रिकॉर्ड तोड़ महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार है..बिहार का बंटाधार करने वाली 20 वर्षों की NDA सरकार है।
लालू ने कहा कि 20 वर्षों से सत्ता में बैठी NDA सरकार बिहार का बंटाधार कर रही है। जब तक बिहार में डबल इंजन की सरकार रहेगी, बिहार की जनता का भला नहीं हो सकता। एनडीए को जनता की नहीं बल्कि केवल अपनी कुर्सी की चिंता है। जिससे आम जनता त्रस्त है और सत्ताधारी दल के नेता मस्त हैं।