Hindi News / bihar / patna-news / Patna News: पटना में शराब तस्करों ने किया पुलिस टीम पर हमला, 2...

Patna News: पटना में शराब तस्करों ने किया पुलिस टीम पर हमला, 2 ASI और सिपाही घायल, 2 वाहन क्षतिग्रस्त

Patna News: पटना में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने हमला कर दिया। हमले में 2 ASI और सिपाही घायल हो गये हैं, वहीं 2 वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Mar 08, 2025, 11:52:56 AM

Patna News

पटना में शराब तस्करों ने किया पुलिस पर हमला - फ़ोटो google

Patna News: बड़ी खबर राजधानी पटना से है, जहां  अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने हमला कर दिया। आज सुबह हुई इस घटना में तस्करों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। इस हमले में 2 एएसआई और एक सिपाही घायल हो गये हैं। साथ ही दो पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।


बताया जा रहा है कि पटना के रानीतालाब थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। शनिवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस राघोपुर मुसहरी गांव में छापेमारी करने पहुंची थी, तभी तस्करों ने उग्र होकर पथराव शुरू कर दिया। तस्करों ने दो वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।


घटना की सूचना मिलते ही बिक्रम और दुल्हिन बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। हालात को कंट्रोल करने के लिए डीएसपी समेत तीन थानों की पुलिस गांव में तैनात कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।