1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 30, 2025, 10:00:40 AM
BIHAR POLICE - फ़ोटो BIHAR POLICE :
BIHAR POLICE : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे इलाके पंडारक से निकलकर सामने आ रही है जहां आज अगले सुबह एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है।
जानकारी के मुताबिक पटना जिले के पंडारक थाना इलाके में एसटीएफ कार्ड अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जहां दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी की गई है। अपराधियों की तरफ से की गई गोलीबारी के बाद बैकअप टीम भी मौके पर तैनात कर दी गई है।
बताया जा रहा है इन दोनों अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अपराधी एसटीएफ की टीम को देखकर भागने लगे। लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पास से दो देसी रायफल और एक देसी कट्टा के साथ दर्जनों राउंड कारतूस बरामद हुए हैं।
इस मामले को लेकर एएसपी ने बताया कि ये बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। मौके रहते एसटीएफ और पंडारक थाना और मोकामा थाना पहुंच कर घेराबंदी की।पुलिस से घिरता देख अपराधियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इधर, इस घटना को लेकर यह बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में बेगूसराय का अपराधी अर्जुन राय और मोकामा प्रखंड के मेकरा गांव निवासी अपराधी उमेश राय को गिरफ्तार किया गया है।