Hindi News / bihar / patna-news / BIHAR: पटना-राजगीर फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन अब 55 मिनट पहले राजगीर पहुंचेगी, पहले...

BIHAR: पटना-राजगीर फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन अब 55 मिनट पहले राजगीर पहुंचेगी, पहले 23:55 था पहुंचने का समय

यात्रियों को इस स्पेशल ट्रेन से पटना से राजगीर की यात्रा के दौरान लगभग 01 घंटे की समय की बचत होगी ।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 15, 2025, 9:37:04 PM

bihar

यात्रीगण कृपया ध्यान दें - फ़ोटो google

BIHAR: पटना से राजगीर के बीच चलने वाली पटना-राजगीर फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन गाड़ी नंबर 03202 के समय में तब्दिली की गई है। अब 55 मिनट पहले यह ट्रेन राजगीर पहुंचेगी। पहले 23.55 बजे राजगीर पहुंचती थी लेकिन अब 55 मिनट पहले 23.00 बजे ही राजगीर पहुंचेगी। इस बात की जानकारी हाजीपुर पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।


यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और राजगीर के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 03202 पटना-राजगीर फास्ट पैसेंजर स्पेशल तत्काल प्रभाव से संशोधित ठहराव एवं समय सारणी के अनुसार परिचालित की जाएगी जिनका विवरण निम्नानुसार है - 


गाड़ी सं. 03202 पटना-राजगीर फास्ट पैसेंजर स्पेशल पटना से संशोधित समयानुसार  20.55 बजे खुलकर 21.00 बजे राजेन्द्रनगर, 21.11 बजे पटना सिटी, 21.24 बजे फतुहा, 21.34 बजे खुसरुपुर, 21.50 बजे बख्तियारपुर, 22.05 बजे हरनौत, 22.24 बजे बिहार शरीफ, 22.33 बजे पावापुरी रोड, 22.42 बजे नालन्दा रुकते हुए 23.00 बजे राजगीर पहुंचेगी । 


इस प्रकार यह स्पेशल पटना 20.55 बजे खुलकर संशोधित समयानुसार 23.00 बजे अर्थात 55 मिनट पहले ही राजगीर पहुंचेगी जिससे यात्रियों को इस स्पेशल से पटना से राजगीर की यात्रा के दौरान लगभग 01 घंटे की समय की बचत होगी ।