Hindi News / bihar / patna-news / पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम...

पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजी

Bihar News: पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले छात्र संघ अध्यक्ष शांतनु शेखर और छात्रों ने हंगामा किया. उनका कहना था कि कार्यक्रम को लेकर न तो छात्रों को सूचना दी गई और ना ही कुलपति को ही निमंत्रण भेजा गया.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mar 30, 2026, 4:11:42 PM

Bihar News

- फ़ोटो Reporter

Bihar News: पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले भारी हंगामा हो गया। एकेडमिक भवन और प्रशासनिक भवन के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री आने वाले थे, लेकिन छात्रों ने आयोजन के तरीके को लेकर विरोध शुरू कर दिया और नारेबाजी की।


छात्र संघ के अध्यक्ष शांतनु शेखर कुछ छात्रों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के बारे में छात्रों को कोई जानकारी नहीं दी गई थी, इतना ही नहीं कुलपति को भी इस उद्घाटन के लिए निमंत्रण नहीं भेजा गया।


शांतनु शेखर ने कहा कि मैं विश्वविद्यालय का अध्यक्ष हूं और छात्रों के हित में अपनी बातें इस मौके पर रखूंगा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिंह और शिक्षा मंत्री सुनील सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थे।