Hindi News / bihar / patna-news / पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह को घर में घुसने से रोका, पुलिस...

पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह को घर में घुसने से रोका, पुलिस बुलाने तक की आ गई नौबत

पवन सिंह से मिलने उनकी पत्नी ज्योति सिंह लखनऊ गयी हुई थी। लेकिन जब वो घर पर पहुंची तो वहां सरप्राइज मिल गया। वहां पहले से पुलिस मौजूद थी, जो उन्हे थाने ले जाने लगी। तब ज्योति ने मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि हमें न्याय कैसे मिलेगा?

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 05, 2025, 6:44:54 PM

बिहार

ज्योति पर केस दर्ज - फ़ोटो सोशल मीडिया

DESK: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पवन सिंह ने उन्हें उनके ही घर में घुसने से रोका और उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई। 


ज्योति ने वीडियो में दिखाया कि कैसे उनके घर पर पुलिस पहले से मौजूद थी। जब वो पवन सिंह के घर पर गई तब वहां मौजूद पुलिस वाले उन्हें थाने ले जाने लगे। वीडियो में ज्योति रोते-बिलखते लोगों से न्याय की गुहार लगाती नजर आईं।


वीडियो में ज्योति कहती हैं कि “मैं पवन जी के घर आई थी, लेकिन मेरे खिलाफ पवन सिंह ने FIR करवा दी। जबकि हम यहां बस अपने घर में आए थे, लेकिन पुलिस हमें थाने ले जाने आई है। मैं हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि हमें बार-बार बेइज्जत न किया जाए।


उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पवन सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें धोखा दिया। ज्योति ने कहा कि  चुनाव था तो बुलाकर प्रचार किए, उसके बाद लड़की को बुलाकर होटल गए. चुनाव के 20 दिन बाद ये सब हुआ. कैसे बर्दाश्त करते हम.  


ज्योति ने वीडियो में बताया कि पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया, लेकिन वे नहीं गईं। थाने जाने पर ज्योति को बताया गया कि उनके पति के खिलाफ मेनटेनेंस का केस है। वीडियो में ज्योति और उनके वकील की पुलिस के साथ बहस भी दिखाई गई। ज्योति ने कहा कि अगर हमें थाने नहीं ले जाया गया तो झूठा केस लगेगा। यही कारण है कि मैं जनता से मदद मांग रही हूं। अगर इंसाफ नहीं मिला तो मैं जहर खाकर आत्महत्या कर सकती हूं।


बता दें कि ज्योति और पवन सिंह की शादी 5 मार्च 2018 को हुई थी। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। सोशल मीडिया पर वीडियो और आरोपों के सामने आने के बाद फैंस भी इस मामले पर अलग-अलग राय दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि विवाद को बढ़ाना सही नहीं है और अगर रिश्ते में सुधार नहीं हो रहा है, तो बेहतर होगा कि शादी को समाप्त किया जाए।