Hindi News / bihar / patna-news / बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष बने रणवीर नंदन, हरीभूषण ठाकुर बचोल...

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष बने रणवीर नंदन, हरीभूषण ठाकुर बचोल सहित 10 बनाये गये सदस्य, देखिये पूरी लिस्ट

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 12, 2025, 7:13:10 PM

bihar

सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी - फ़ोटो google

PATNA:  रणवीर नंदन को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद का अध्यक्ष बनाया गया है। वही हरीभूषण ठाकुर बचोल सहित कुल 10 लोगों को सदस्य बनाया गया है। विधि विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है। राज्यपाल के आदेश से विधि विभाग के सचिव अंजनी कुमार सिंह ने 12 जून को पत्र जारी किया है।


बता दें कि दिवंगत किशोर कुणाल बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष थे। 29 दिसंबर 2024 को हार्ट अटैक से महावीर वात्सल्य अस्पताल में उनका निधन हो गया था। तब से यह पद रिक्त था। अब रणवीर नंदन को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हें बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। वही 10 लोगों को न्यास बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। 


बता दें कि किशोर कुणाल आईपीएस अधिकारी थे। सन 2000 में उन्हें आईपीएस अधिकारी के पद से रिटायर होने के बाद दरभंगा के  केएसडी संस्कृत विश्वविद्यालय में उन्हें कुलपति नियुक्ति किया गया था। चार साल तक वो कुलपति के पद पर बने रहे लेकिन इसके बाद वो बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के प्रशासन बने। उन्हें न्यास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था।