1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 09, 2025, 7:35:32 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो file
Train News: गर्मी की छुट्टी के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में और 02 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है -
1. गाड़ी संख्या 01203/01204 नागपुर-गया-नागपुर स्पेशल (सासाराम-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-इटारसी के रास्ते): गाड़ी संख्या 01203 नागपुर-गया स्पेशल 10 मई, 2025 को नागपुर से 15.40 बजे खुलकर अगले दिन 15.15 बजे डीडीयू, 16.02 बजे भभुआ रोड, 16.40 बजे सासाराम, 18.10 बजे डेहरी ऑन सोन रूकते हए 20.30 गया पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी संख्या 01204 गया-नागपुर स्पेशल 13 मई, 2025 मंगलवार को गया से 23.45 बजे खुलकर बुधवार को 01.15 बजे डेहरी ऑन सोन, 01.33 बजे सासाराम, 02.10 बजे भभुआ रोड एवं 03.30 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए गुरूवार को 00.45 बजे नागपुर पहुंचेगी।
2. गाड़ी संख्या 05559/05560 रक्सौल-उधना-रक्सौल स्पेशल (नरकटियागंज-गोरखपुर-लखनऊ के रास्ते): गाड़ी संख्या 05559 रक्सौल-उधना स्पेशल 17 मई से 26 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को रक्सौल से 05.30 बजे खुलकर 05.53 बजे सिकटा, 06.20 बजे नरकटियागंज, 07.00 बजे बगहा सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन रविवार को 12.35 बजे उधना पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी संख्या 05560 उधना-रक्सौल स्पेशल 18 मई, से 27 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक रविवार को उधना से 15.35 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए सोमवार को 22.20 बजे बगहा, 22.55 बजे नरकटियागंज एवं 23.20 बजे सिकटा तथा मंगलवार को 00.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी।