Hindi News / bihar / patna-news / बिहार में 17 IPS अधिकारियों का तबादला एवं अतिरिक्त प्रभार, देखिये पूरी लिस्ट

बिहार में 17 IPS अधिकारियों का तबादला एवं अतिरिक्त प्रभार, देखिये पूरी लिस्ट

IPS पंकज दाराद, अमित जैन, राकेश राठी,रंजीत मिश्रा, बाबू राम, जयंतकांत,मानवजीत सिंह ढिल्लों, राजीव मिश्रा, अभय लाल, तौहीद परवेज,राजेन्द्र भील, दीपक रंजन, राजीव रंजन, बीणा कुमारी, अशोक प्रसाद, विनय तिवारी एवं चंद्र प्रकाश का तबादला

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 22, 2025, 9:08:31 PM

BIHAR

बिहार में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला - फ़ोटो GOOGLE

PATNA: पुलिस महकमें से जुड़ी बड़ी खबर पटना से आ रही है। बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। बिहार में 17 IPS अधिकारियों का तबादला एवं अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 11 अधिकारियों का तबादला और 6 को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। तबादले की पूरी लिस्ट नीचे देखिये...


अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) पंकज कुमार दाराद आतंकवाद निरोधक दस्ता, पटना के अपर पुलिस महानिदेशक बनाये गये हैं। उन्हें (विधि-व्यवस्था) एवं विशेष निगरानी इकाई का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वही 1996 बैच के आईपीएस डॉ. अमित कुमार जैन को मद्य निषेध के अपर पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वो अभी कमजोर वर्ग अपराध अनुसंधान विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक हैं।