1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 22, 2025, 9:39:31 PM
चुनाव से पहले तबादला - फ़ोटो GOOGLE
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तबादले का दौर जारी है। 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें 11 अफसर का तबादला और 6 को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वही बिहार पुलिस सेवा के 4 अधिकारियों को भी इधर-से-उधर किया गया है। साथ में इन चारों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
बिहार मानवाधिकार आयोग की पुलिस अधीक्षक ममता कल्याणी को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 में समादेष्टा बनाया गया है। उन्हें अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ममता कल्याणी बिहार के लखीसराय की रहने वाली हैं। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। तबादले की पूरी लिस्ट देखिये...
