1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 27, 2025, 9:11:36 PM
उपराष्ट्रपति का बिहार दौरा - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 28 सितंबर को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे पटना पहुंचेंगे और यहां आयोजित उन्मेष - अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव के तीसरे संस्करण के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
यह कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में आयोजित किया गया है। इसके अलावा, उपराष्ट्रपति मुजफ्फरपुर के कटरा स्थित श्रीचामुंडा देवी मंदिर भी जाएंगे, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 28 सितंबर को सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
जिसके बाद वे पटना के बापू सभागार के लिए रवाना होंगे। बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उपराष्ट्रपति मुजफ्फरपुर के कटरा में श्रीचामुंडा देवी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसकी पूरी तैयारी की जा रही है।