1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 09, 2025, 7:49:04 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar News: आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर पूर्णिया में आयोजित "महा सत्संग" के समापन के बाद पनोरमा ई होम्स स्थित निदेशक संजीव मिश्रा के आवास पर पहुंचे। संजीव मिश्रा, कविता मिश्रा और उनके पूरे परिवार ने श्री श्री रविशंकर का भव्य स्वागत किया।
करीब दो घंटे तक चली इस भेंट के दौरान आध्यात्मिक चर्चा, समाज सेवा और आर्ट ऑफ लिविंग के उद्देश्यों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर संजीव मिश्रा के परिवार के अलावे आर्ट ऑफ लिविंग के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
श्री श्री रविशंकर के आगमन से पनोरमा परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों में भी इस मुलाकात को लेकर काफी चर्चा रही।
