1st Bihar Published by: RANJAN Updated Aug 31, 2025, 5:26:08 PM
परिजनों के बीच मचा कोहराम - फ़ोटो सोशल मीडिया
ROHTAS: रोहतास के संझौली थाना क्षेत्र के बैरी टोला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को ताल्ब से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा।
मृत बच्चों की पहचान 14 वर्षीय शिवम और 11 वर्षीय अंकुश के रूप में हुई है। दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों बच्चे रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण गांव में खेलने गए हुए थे। इसी दौरान दोनों तालाब में जाकर नहाने लगे। इसी दौरान दोनों तालाब के गहरे पानी में चले गये। पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई।
शिवम कुमार सोनू चौधरी का पुत्र था, जबकि अंकुश कुमार गांव के ही रंजन चौधरी का पुत्र था। गांव के दो बच्चों की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। घर के चिराग की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस घटना पर इलाके के लोगों ने दुख प्रकट किया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...