1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Jun 20, 2025, 12:40:48 PM
- फ़ोटो SELF
Pm Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2025 में पांचवी बार आज बिहार आये हैं. आज सिवान में जनसभा है. पीएम मोदी के कार्यक्रम में राज्यपाल-मुख्यमंत्री के अलावे कई केंद्रीय मंत्री मौजूद हैं.
जनसभा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज 9518 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया जा रहा है. आज दो ट्रेनों का भी शुभारंभ किया जा रहा है. कुल 32 योजनाओं से बिहार को फायदा होने वाला है. इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को हृदय से बधाई देता हूं.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले वाले के राज में क्या था, शाम में कोई घऱ से बाहर निकला था ? आज वो लोग प्रचार-प्रसार करता है. पहले वाले ने महिलाओं के लिए कुछ किया था ? हमने महिलाओं के लिए काफी काम किया. आरक्षण दिया. जब से काम करने का मौका मिला, तब से बिहार को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं.
केंद्र सरकार ने बिहार के लिए काफी काम किया है. इसके लिए सभी लोगों को बधाई देनी चाहिए. 2024 के बाद मोदी सरकार ने बिहार के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है,काम शुरू है. इन्होंने जातीय आधारित गणना कराने का निर्णय लिया है. आप सभी लोग हाथ जोडकर प्रधानमंत्री को जवाब दीजिए कि,इन्होंने कितना बड़ा काम किया है. बिहार बहुत आगे बढ़ जायेगा, कोई पीछे नहीं रहेगा.