1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 17, 2025, 9:02:34 AM
earthquake - फ़ोटो earthquake
दिल्ली एनसीआर के बाद बिहार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सोमवार 17 फरवरी को सुबह करीब 5:36 बजे दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के तेज और तीव्र झटके महसूस किए गए, जिससे लोग सहम गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई इलाकों में लोग अपनी इमारतों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों पर जाने लगे। लेकिन अब बिहार के सीवान में भी भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह झटका आज सुबह करीब 8:02 बजे आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 बताई जा रही है।
भूकंप का केंद्र सीवान से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक यह भूकंप 25.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 84.42 डिग्री पूर्वी देशांतर पर आया। स्थानीय लोग पहले तो कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन धीरे-धीरे यह साफ हो गया कि यह भूकंप का झटका है। अभी तक इस भूकंप में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप के कारण लोगों में भय व्याप्त है।