Hindi News / bihar / vaishali-news / Bihar News: सड़क हादसे में डेढ़ साल की मासूम की मौत, चार लोग...

Bihar News: सड़क हादसे में डेढ़ साल की मासूम की मौत, चार लोग बुरी तरह से घायल; ऑटो और पिकअप वैन की भिड़ंत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 15, 2025, 7:28:15 PM

Bihar News

- फ़ोटो reporter

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में जंदाहा-पटोरी मुख्य सड़क पर मंगलवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना महनार थाना के अब्दुल्ला चौक ओपी क्षेत्र के हांजी चौक के पास शाम करीब 4 बजे की है जहां पिकअप वैन और ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। ऑटो में पांच लोग सवार थे। 


हादसे में ऑटो में सवार एक डेढ़ साल की लड़की की मौत हो गई है। ऑटो में कुल पांच लोग सवार होकर पटोरी की तरफ से हाजीपुर को आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप वैन ने चलती सीएनजी ऑटो में ठोकर मार दिया। जिनमें से सभी यात्री घायल हो गए। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।


मृतका सोनाली कुमारी डेढ़ साल पिता रंजन पासवान घर बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजासन गांव की बताई गई है। जो अपने मां पिता के साथ ननिहाल गांव से बिदुपुर रजासन आ रही थी। मृतका के पिता रंजन पासवान ने बताया कि अपनी पत्नी के साथ बच्चे को लेकर ससुराल से घर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में ठोकर मार दिया है जिससे बेटी की मौत हुई है। 


घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अब्दुल्ला चौक ओपी प्रभारी चंद्र भूषण कुमार ने बताया कि पिकअप वैन और ऑटो को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।