Hindi News / bihar / vaishali-news / हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर 24 दिसंबर को गर्डर लॉचिंग, ट्रेनों के समय में...

हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर 24 दिसंबर को गर्डर लॉचिंग, ट्रेनों के समय में बदलाव

हाजीपुर जंक्शन पर 24 दिसंबर को गर्डर लांचिंग के कारण 3 घंटे का पावर ब्लॉक रहेगा। जिसके चलते कई ट्रेनों के समय को पुनर्निर्धारित और नियंत्रित किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने इस बात की जानकारी दी।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 23, 2025, 5:56:39 PM

bihar

यात्रीगण कृपया ध्यान दें - फ़ोटो social media

HAJIPUR: रेलवे प्रशासन ने हाजीपुर स्टेशन पर गर्डर लांचिंग के कारण 24 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक 3 घंटे का यातायात एवं पावर ब्लॉक लिया है। इसके मद्देनजर कई ट्रेनों के समय में बदलाव और नियंत्रण किया गया है। 


पुर्ननिर्धारित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें - 

1.    गोरखपुर से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित समय से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर तथा मार्ग में 35 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

2.    जयनगर से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित समय से 155 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।

3.    बरौनी से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित समय से 135 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।

4.    जोगबनी से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 13211 जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित समय से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।

5.    देवरिया से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 75219 देवरिया-सोनपुर पैसेंजर अपने पूर्व निर्धारित समय से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।

6.    थावे से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 18182 थावे-टाटा एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित समय से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।


नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें -


1.    टाटा से 23 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 18181 टाटा-थावे एक्सप्रेस  दानापुर एवं सोनपुर मंडल में 135 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

2.    अमृतसर से 23 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

3.    नई दिल्ली से 23 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 15566 नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे में 100 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

4.    नई दिल्ली से 23 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे में 50 मिनट एवं सोनपुर मंडल में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

5.    अहमदाबाद से 23 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 19483 अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस दानापुर मंडल में 75 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

6.    दानापुर से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 15516 दानापुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस दानापुर मंडल में 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।