Hindi News / business / Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में...

Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश...

Bihar News: Bihar Real Estate Regulatory Authority (रेरा बिहार) ने Patna Green Housing Pvt. Ltd. के प्रोजेक्ट Metro Vrindavan City में निवेश करने वाले ग्राहक शुभम कुमार को 26.50 लाख रुपये सूद सहित 60 दिनों के भीतर वापस करने का आदेश दिया है।

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Feb 24, 2026, 6:53:44 PM

Bihar RERA Order, Patna Green Homes, Metro Vrindavan City Project, Shubham Kumar Case, रेरा बिहार आदेश, फ्लैट बुकिंग रिफंड, रियल एस्टेट विवाद पटना, ब्याज सहित वापसी आदेश

- फ़ोटो Google

Bihar News: रेरा बिहार ने पटना ग्रीन होम्स के खिलाफ आदेश पारित किया है. बेंच ने पटना ग्रीन होम्स के प्रोजेक्ट मेट्रो वृंदावन प्रोजेक्ट में पैसा लगाए ग्राहक का सूद समेत राशि वापस करने को कहा है. इसके लिए 60 दिनों की मोहलत दी गई है.

रेरा ने 13 फरवरी के आदेश में कहा है कि Patna Green Housing Pvt. Ltd. & Ors. के प्रोजेक्ट METRO VRINDAVAN CITY  में पैसा लगाए Shubham Kumar को 26 लाख 50 हजार रू सूद के साथ वापस करे. इसी के साथ केस को डिस्पोज कर दिया गया.